बस्ती। नगर थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी 14 साल की नतिनी छत पर अकेली सो रही थी। उसे अकेली पाकर यहीं का निवासी सोनू कुमार उसके शरीर पर हाथ फेरने लगा। नतिनी के शोर मचाने पर भाग निकला। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
