बस्ती। नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राजा उदय प्रताप नगर वार्ड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने योग शिविर में हिस्सा लिया। विद्यालय की बालिकाओं, स्थानीय नागरिकों के साथ योग किया। कहा कि नियमित योग करने से तन मन दोनों स्वस्थ रहता है। कहा कि आज की भाग दौड़ के जीवन में योग और व्यायाम अत्यन्त आवश्यक है ,इससे स्वस्थ जीवन शैली का निर्माण सम्भव है।
वार्ड के 65 वर्षीय सोनरा देवी, 72 वर्षीय मुबारक अली की समारोह पूर्वक आरती उतारी, तिलक लगाया, अंग वस्त्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया। वृद्ध जनों को प्रत्यक्ष ईश्वर का अंश बताते हुए कहा कि अपने बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है।

उपस्थित जन समुदाय विशेषकर युवाओं से कहा कि अपने वरिष्ठों का सम्मान करने से स्वयं का सम्मान बढ़ता है। नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है, जहां प्रत्येक माह योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित होता है।
योग शिक्षक परवेज मंसूरी ने सभी को योग तथा व्यायाम के तौर तरीके समझाए, इसके फायदे भी गिनाए। कार्यक्रम का संचालन श्रुति अग्रहरि ने किया।
प्रधानाचार्य नीलम पाण्डेय, सभासद नियाज अहमद, चन्द्रमणि मिश्रा,शिवम् कसौधन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।
