विद्यालय परिवार ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र शिवम पाण्डेय दिल्ली में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैपिंयनशिप में अपना परचम लहराएंगे। 21 से 30 अगस्त तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 36वीं दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैपिंयनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। उनके चयन पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैपियनशिप में चयन होने पर उन्हे शुभकामना दी है।
विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ला, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे सम्मानित कर हौसला बढाया। कहा कि निश्चित रूप से वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, विजेता बनकर लौटेंगे। उनकी जीत से न केवल विद्यालय परिवार का मान बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र, जिले और परिवार का भी नाम रोशन होगा।
प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ला ने बताया कि शिवम पाण्डेय ताइक्वांडो प्रशिक्षक आशुतोष सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान भी उनके प्रशिक्षक साथ रहेंगे।
