Uttar pradesh: बारिश के चलते कई ट्रेने कर दी गई रद्द

basti

लखनऊ से जम्मू तवी तक जाने वाली ट्रेने कर दी गई रद्द। माता वैष्णो देवी मे लैंड स्लाइडिंग और पंजाब मे बाढ़ के चलते रेलवे ने ट्रेनों के संचालन मे बदलाव किया है। कठुआ-माधोवर पंजाब डाउन लाइन के पुल संख्या 17 के जलमगन होने के कारण रेलवे बोर्ड ने कुल 69 ट्रेनों को रद्द और 34 ट्रेनों को 30 सितम्बर तक शॉर्ट टर्मिनेट करने का आदेश जारी किया है।

लखनऊ से जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस- 2 से 30 सितंबर

12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस- 3 से 28 सितंबर

14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस- 5 से 26 सितंबर

14612 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा -गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस- 4 से 25 सितंबर

शार्ट टर्मिनेट ट्रेन

12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 2 से 30 तक जालंधर कैंट तक चलेगी।

12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस- जम्मूतवी 2 से 30 सितंबर तक जालंधर कैंट तक चलेगी।

12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस – 5 से 16 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।

12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस-4 से 18 सितंबर तक जम्मूतवी से सहारनपुर तक चलेगी।

15097 अमरनाथ एक्सप्रेस – 4 से 25 सितंबर तक अंबाला कैंट तक चलेगी।

12588 अमरनाथ एक्सप्रेस जम्मूतवी से 6 से 27 सितंबर तक अंबाला तक चलेगी।

12587 अमरनाथ एक्सप्रेस – 8 से 29 सितंबर तक अंबाला कैंट तक चलेगी।

15098 अमरनाथ एक्सप्रेस – 2 से 30 सितंबर तक अंबाला कैंट तक चलेगी।

22317 सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस – 8 से 29 सितंबर तक लुधियाना तक चलेगी।

22318 जम्मूतवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस – 3 से 24 सितंबर तक जम्मूतवी से लुधियाना तक चलेगी।

15651 लोहित एक्सप्रेस – 8 से 29 सितंबर सहारनपुर तक चलेगी।

15652 लोहित एक्सप्रेस – जम्मूतवी 3 से 24 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।

15653 अमरनाथ एक्सप्रेस -3 से 24 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।

15654 अमरनाथ एक्सप्रेस – जम्मूतवी 5 से 26 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।