तीन किशोरियां लापता, दो नामजद, एक अज्ञात पर दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा

basti

बस्ती। जिले के तीन थाना क्षेत्रो से तीन किशोरियां लापता हो गई। इनमें से दो किशोरियों को अगवा करने के मामले में दो नामजद के खिलाफ व एक मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 17 वर्षीय किशोरी को बहका फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में किशोरी की मां ने सुल्तानपुर जिले के दुमुहा थाना क्षेत्र के भरोसे पुरवा कामतागंज निवासी मोजीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को शादी की नीयत से बहका फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में उसके पिता ने महाराष्ट्र राज्य के बोइसर पालघर निवासी विशाल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिवार वालो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। तीनो लापता किशोरियों का सुराग लगाने में पुलिस जुटी है।