पेड़, पौधों के साथ साझा किया दीपावली की खुशियां
बस्ती। पेड वाले बाबा के नाम से लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने पेड़ पौधों के साथ अनूठे ढंग से दीपावली मनाई। कोतवाली के निकट स्थित वट वृक्ष और आस पास के पेड़ों पर दीप जलाकर पेड़, पौधों के साथ दीपावली की खुशियों को साझा किया। कहा कि मनुष्यों की तरह से पेड़ पौधे भी भावनाओं को समझते हैं। कहा कि आज का मनुष्य प्रकृति से लगातार दूर होता जा रहा है। मनुष्य का प्रकृति के साथ जितना अच्छा तालमेल होगा खुशियां उतनी ही बढेंगी।सामाजिक कार्यकर्ता पं. सुनील कुमार भट्ट ने कहा कि पेड़ पौधे, वन लगातार काटे जा रहे हैं जिससे गलोबल वार्मिंग का खतरा दिखने लगा है। फसल चक्र, खेती किसानी पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अच्छा हो कि हम प्रकृति, पेड पौधों के बीच संवेदनशील बनें।पेड़ पौधों के साथ दीपावली की खुशियों को साझा करने के दौरान राहुल कुमार, अखिलेश राज, रमेश चन्द्र शुक्ल आदि शामिल रहे।
