निकाली गई भव्य जन जागरण शोभायात्रा, भगवान श्री राम की झांकी ने मोह लिया मन

basti

31 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित महोत्सव में बाल कलाकार करेंगे रामलीला के पात्रों का सजीव मंचन

बस्ती। सक्सेरिया इंटर कालेज प्रांगण में 31 अक्टूबर से आयोजित 10 दिवसीय श्री राम लीला महोत्सव से जन- जन को जोड़ने के उद्देश्य से भव्य जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला का मंचन बाल कलाकारों द्वारा किया जाएगा। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के निमित्त निकली जन जागरण शोभायात्रा श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर रोडवेज, गांधीनगर, कंपनी बाग, शास्त्री चैक होते हुए शिव मंदिर अमहट तक पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। एसडीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने घोष बजाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जय श्रीराम के नारों और भजन-कीर्तन के संग प्रभु के नाम में श्रद्धालु लीन दिखाई दिए। पैदल और वाहनों से चलते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। अमहट शिव मंदिर पर प्रभु श्री राम, शिव जी की आरती के साथ शोभायात्रा सम्पन्न हुई।रोडवेज, गायत्री शक्तिपीठ, गांधीनगर, श्री कृपाल मंदिर, कम्पनी बाग, शास्त्री चौक आदि पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

सनातन धर्म संस्था के सदस्य कर्नल केसी मिश्र ने बताया कि 31 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक सक्सेरिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में सायं 6 30 बजे से शुरू होने वाली श्री रामलीला हेतु नगरवासियों को निमंत्रित करने के उद्देश्य से यह शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में डॉ अश्विनी सिंह, अंकुर वर्मा, राना दिनेश प्रताप सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, सहदेव दूबे, नरेश सडाना, अनूप त्रिपाठी, उर्मिला त्रिपाठी, रमेश पाल सिंह, मनीष सिंह, जगदीश मिश्र, विनय शुक्ल, प्रदीप दूबे, सीए अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, अखिलेश दूबे, सुनील शुक्ल, अनुराग शुक्ल, सुशील मिश्र, सुनील सिंह, राकेश दूबे जेडी, संजय सिंह, संजय पाल, सतीश कुमार, विष्णु शुक्ल, बुद्धिसागर दूबे, अनिल कुमार, अजीत कुमार, सुरेश कुमार, ओमकार मिश्र, प्रेम नाथ निषाद, गजेंद्र त्रिपाठी, शिव प्रसाद मौर्या, सार्जन चौबे, अविनाश त्रिपाठी, अर्पित गौड़, अनिल सिंह, अनिल त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, वेद बाबू, कैलाश नाथ दूबे, शम्भू नाथ मिश्र, गोपेश पाल , लल्लू पाण्डेय, चंदन सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, चंद्रेश शुक्ल, पूजा दूबे, ज्योति दूबे, खुशी त्रिपाठी, डॉ कात्यायनी दूबे, पूजा अग्रहरि, आशुतोष कुमार पांडेय, प्रेम श्रीवास्तव, श्री त्रिपाठी, विधि त्रिपाठी, महादेव पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, अंकित, अभय, अतुल पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त,अतुल चित्रगुप्त, अंकुर यादव, सहदेव दुबे, संतोष पाल, शिवनाथ चौबे, रमेश पाल सिंह, पुष्पा चौधरी, सुभाष वर्मा, वीरेंद्र सिंह, भोला चौधरी, शिवसागर शुक्ल, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश ओझा, बबलू, सहदेव दूबे, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, विजय उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी, डॉ देवानंद सिंह, अनुराग पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सौरभ त्रिपाठी, संध्या दीक्षित, एमपी दूबे, सर्वजीत सिंह, रामविलास शर्मा, अम्बिकेश्वर दत्त ओझा, बृजेश पाण्डेय, सुरेंद्र शर्मा, हरीश त्रिपाठी, अभिनव उपाध्याय, सच्चिदानंद पाण्डेय, हर्ष कसौधन, राहुल सिंह, अमरेश पाण्डेय, आकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।