आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानः प्रत्येक भारतीय नारी को लेना होगा आत्मनिर्भर बनने का संकल्प

basti

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत बडेवन स्थित एक होटल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वदेशी अपनाएँगी, आत्मनिर्भर बनेंगी और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, संचालन महामंत्री शालिनी मिश्रा ने की।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं अध्यक्ष महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश कलावती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के श्रम और साम्थ्र्य को सम्मान देते हुए राष्ट्रनिर्माण में नारी शक्ति की भूमिका को नई ऊँचाई प्रदान की है। कहा कि विजन 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक भारतीय नारी को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेना होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को साकार करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाई है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया गया है।विशिष्ट अतिथि सुनीता अग्रहरी ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने आत्मनिर्भरता का अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया। भारत ने न केवल अपनी जरूरतें पूरी कीं बल्कि अन्य देशों की सहायता भी की, जो प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिणाम है। कहा कि आज भारत की महिलाएँ आत्मबल और स्वदेशी के संकल्प से समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना भी है। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, सुमन सिंह, ममता सिंह, शिवानी सिंह, मीरा त्रिपाठी, निर्मला श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, प्रीती श्रीवास्तव, रेखा चित्रगुप्त, प्रवेश देवी, मंजू श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रही।