गुड टच-बैड टच, हेल्पलाईन नंबरों से कराया अवगत, सिखाए आत्मरक्षा के गुर

basti

बस्ती। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत, एंटीरोमियो, शक्ति दीदी अभियान, साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता के क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। एसपी अभिनन्दन, एएसपी श्यामकान्त के मार्गदर्शन में बालिकाओं को जागरुक किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में एसओ नगर विश्वमोहन राय, मिशन शक्ति प्रभारी संजू यादव के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल श्वेता चैरसिया, निकिता, पिंकी यादव ने राजकोट, दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा में एसओ शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुरेश वरुण, कांस्टेबल राजीव रंजन सिंह, महिला कांस्टेबल निधि सिंह, साधना पांडेय ने बालिकाओं, महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से अवगत कराया। बहु – बेटी सम्मेलन आयोजित कर उनके अधिकार के बारे में बताते हुए जागरूक किया। महिलाओं, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 की जानकारी दी। सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों के बारे में अवगत कराया। साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया।एसएचओ महिला थाना डाॅ. शालिनी सिंह ने महिला कांस्टेबल प्रियंका वर्मा, श्यामा पाठक अनुष्का,कंचन,रश्मि के साथ भ्रमणशील होकर बाजार में महिलाओं से बातचीत कर साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया।

महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की। मिशन शक्ति टीम ने थाना पुरानी बस्ती के मंगल बाजार में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों के बारे में जानकारी दी। महिला संबंधित विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की।’मिशन शक्ति टीम ा परसरामपुर ने प्राथमिक विद्यालय सुरैला में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों आदि के बारे में जागरूक कर आत्मरक्षा के गुर सिखाया।मिशन शक्ति टीम कोतवाली ने परसातुड़ी में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी दी, महिला संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की। कप्तानगंज थाना की टीम ने हथिनासपुर में महिलाओं, बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। रुधौली की टीम ने डीएनसी इंटर कॉलेज रूधौली एवं ग्राम पचारी में चैपाल लगाकर छात्राओं, महिलाओं को सुरक्षा, बचाव, विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों आदि के बारे में जागरूक किया।मुण्डेरवा की टीम ने जनता प्राथमिक विद्यालय गुदी व रामपुर रेवटी में छात्राओं को जागरूक किया, आत्मरक्षा के गुर सिखाया।सोनहा की टीम ने ग्राम कोरियाडीह,कस्बा सोनहा, पचपेड़वा में महिलाओं, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों के बारे में जागरूक किया। कलवारी की टीम ने प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर व ग्राम महुआपार कला में महिलाओं, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए महिला संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की।