प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

basti

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ईया शुक्ल प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी में संलिप्त दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए शत्-प्रतिशत सामान की बरामदगी की है। पुलिस के अनुसार 27 मार्च की रात प्राथमिक विद्यालय के किचन/ ऑफिस का ताला व सिटकनी कटर से काटकर कुकर, पंखा, साउण्ड, गैस चूल्हा, टुल्लू पंप चोरी होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। चोरी के मामले की छानबीन के दौरान छावनी थाना क्षेत्र के देवकली निवासी नीरज वर्मा (20), सनी कन्नौजिया (19) की संलिप्तता मिली। दोनो को बैरागपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चोरी गए शत प्रतिशत सामान की बरामदगी की गई। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार दोनो को न्यायालय के लिए रवाना किया गया।