बस्ती। अपर जिला जज प्रथम शिवच न्द ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बंदियों की स्थिति जाना। महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्या की जानकारी ली। किशोर बैरक का निरीक्षण किया। जिला कारागार में निरूद्ध गरीब बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता दिये जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ अपर जिला जज अनिल कुमार, जेलर , डिप्टी जेलर वन्दना त्रिपाठी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
