बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रेजल गांव में एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके सिर,चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले है। शरीर पर मिले चोटों के निशान उसकी बेरहमी से हत्या करना बयां कर रहे है।
कौडिकोल गांव निवासी युवक के परिजनों के अनुसार ध्रुव चंद्र चौधरी (25) पुत्र शिव प्रसाद शनिवार रात 10 बजे के आसपास घर से निकला था। उसके घर वापस न लौटने पर उसकी तलाश परिवार और गांव के लोग कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को गांव के पास गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में उसका शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कप्तानगंज पुलिस, पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके की जांच पड़ताल किया, लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर हत्या मामले की छानबीन करने में जुटी है।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे शव मिलने की सूचना बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, उनके द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। परिवार के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली गई है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने कुछ लोगों पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
