घर पर चढ़कर मां, बेटियों को मारने पीटने का आरोप

basti


बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बसडिलिया निवासी रेनू सिंह पत्नी सतपाल सिंह ने अपने पट्टीदारों पर घर पर चढ़कर गाली देने, घर में घुसकर उसे, उसकी छह पुत्रियों को मारने पीटने, सामान क्षतिग्रस्त कर देने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाया है।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद,पीड़िता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार
एसपी को दिये गये पत्र में कहा है कि उसके छह पुत्रियां है, पुत्र नहीं है। इस कारण उसके पट्टीदार अक्सर उसके पति पर घर व खेती की जमीन लिखने का दबाव बनाते है। 17 मार्च को उसके पति घर पर नहीं थे इस बीच परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी  अशोक सिंह उर्फ लुकुड़ी, ज्ञानी सिंह, ऋषि सिंह, दिब्या सिंह उर्फ जुगुन पत्नी आलोक सिंह उसके घर पर चढ़ आए और गाली देने लगे। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो वे मारने पर आमादा हो गए। जब उसने उनसे बचने के लिए दरवाजा बन्द करना चाहा तो आरोपी  उसे धक्का देकर घर में घुस गए। उसे और उसकी पुत्रियों को लाठी डंडे से मारा पीटा, सामान तितर बितर और क्षतिग्रस्त कर दिया। जानमाल की धमकी दी। उसने 112 डायल पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो पक्षों को असनहरा पुलिस चौकी बुलाया। वहां पहुंचने पर पुलिस ने सुलह का दबाव बनाया और अर्मयादित शब्दो का प्रयोग किया। इसे लेकर वह और उसका परिवार काफी डरा सहमा है। कहा है कि कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे कोई घटना अंजाम दे सकते है। आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए परिवार की सुरक्षा और न्याय दिलाए जाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *