बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. पीपी मिश्र को बेहतर योगदान के लिए बेस्ट फीजिशियन अवार्ड से सम्मानित किया। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हे यह सम्मान मिला। सम्मान पत्र लेकर लौटे डा. पीपी मिश्र ने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में उनसे जितना संभव होता है सेवा कर स्वस्थ करने का प्रयास करते हैं। इस सम्मान से जिम्मेदारी और बढ गई है।श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा डा. पीपी मिश्र को सम्मानित किये जाने पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ गई है। कहा कि कोरोना संकट के दौरान जब अनेक निजी चिकित्सालय बंद हो गये, ढूढने से भी डाक्टर नहीं मिल रहे थे उस समय डा. मिश्र ने सैकड़ो लोगों को जीवन दान दिया। सच्चे अर्था में वे पुरस्कार के अधिकारी है। कहा कि यह सम्मान हास्पिटल के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों का है जिनके अथक परिश्रम से ऐसा अवसर आया है। सम्मान के लिये उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया।
