कस्तूरबा विद्यालय पहुंच डीएम ने जाना हाल, छात्राओं से पूछे सवाल

basti


बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कप्तानगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षाओं, रसोई,  शयन स्थल सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। पाया कि विद्यालय में स्मार्ट कक्ष बने है तथा सीसी टीवी कैमरे लगे है।
    कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं से गणित व अंग्रेजी का प्रश्न पूछा। छात्राओं द्वारा अंग्रेजी विषय के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया। गणित के प्रश्न का उत्तर संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद शिक्षिकाओं से संवाद कर आवश्यक निर्देश दिया। मध्यान्ह भोजन में चने की दाल, चावल, साग, रोटी बनी थी। दाल को चख कर देखा और  गुणवत्ता ठीक पाया गया। शयनकक्ष, शौचालय की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया  कि छात्राओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *