रामलला के सूर्यतिलक के साक्षी बने लाखो श्रद्धालु , ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

Uncategorized

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। आज के पावन दिन भगवान राम की विशेष रूप से पूजा की जाती है। चैत्र राम नवमी को लेकर लोगों में हर्ष उल्लास का माहौल है। राम नवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक ने इस दिन को और खास बना दिया है। राम नवमी पर अयोध्या में राम जन्मभूमि में बिराजे रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े। रामलला के सूर्य तिलक के साक्षी बने। राम नवमी पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य का सुगम नज़ारा देखा। रामलला अपने भव्य महल में विराजमान हुए और सूर्य तिलक हुआ तो लाखों भक्त इस पावन अवसर पर उनका दर्शन करने से अपने को रोक नहीं पाए।
रामनवमी पर्व को लेकर UP में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा, निगरानी के लिए ड्रोन की सहायता भी ली गई। श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से रामपथ पर सरयू के पवित्र जल की फुहारें डाली गई। प्रदर्शनी का भी आयोजन कई जगह किया गया है, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। धूप से बचने के लिए राम मंदिर पथ पर शेड की व्यवस्था भी की गयी थी। इसके साथ ही हर जगह पेय जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। हनुमान गढ़ी मार्ग पे श्रद्धालुओं के लिए मैट बिछाई गई ताकि आने वाले श्रद्धालु भक्तों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए।