बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति और साइबर टीम द्वारा गांवों में चौपाल लगाकर छात्राओं, बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हे सुरक्षा, बचाव, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। महिला सम्बन्धी अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई। भरोसा दिलाया गया कि संकट के समय में पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैवा मौजूद मिलेगी।
दुबौलिया थाना की मिशन शक्ति टीम ने गोकुलपुर गांव में चौपाल लगाकर कर महिलाओं, बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों, योजनाओं की जानकारी दी। महिला संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की।

पुरानी बस्ती थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम रेहरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। पेम्पलेट वितरित कर सुरक्षा, बचाव के तरीके बताये गये। विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी गई।
थाना नगर की मिशन शक्ति टीम ने खुटहन में चौपाल लगाकर कर महिलाओं, बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों, योजनाओं से अवगत कराया। महिला संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की।
कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने कटेश्वर पार्क, तुरकहिया, महिला अस्पताल, रोडवेज, चइयाबारी पर चेकिंग की। महिलाओं, बालिकाओं में पंपलेट वितरित किया। नारी सशक्तिकरण, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध, विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी देते हुए जागरूक किया।

मिशन शक्ति टीम थाना पैकोलिया’ द्वारा सल्टौआ दिगर में चौपाल लगाकर कर महिलाओं, बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों, योजनाओं से अवगत कराया गया। महिला संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।
मिशन शक्ति टीम थाना कलवारी’ द्वारा सैफाबाद गांव में चौपाल लगाकर कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। नारी सशक्तिकरण, विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों, योजनाओं से अवगत कराया गया।
थाना रूधौली मिशन शक्ति टीम’ द्वारा रघुनाथपुर गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। उनमें पेम्पलेट वितरित कर सुरक्षा, बचाव व विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी गई। महिला संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।
मिशन शक्ति टीमों द्वारा बालिकाओं, महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर क्राइम के तरीकों और उससे बचाव की भी जानकारी दी गई। भरोसा दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। कहीं भी किसी आपात स्थिति में हेल्प लाइन नम्बरों पर काल करें, महिला अपराधों के खिलाफ बिना डरें आवाज उठाएं जिससे महिला सम्बन्धी अपराधों को रोका जा सके।
