पुण्य तिथि पर याद किये गये राना कृष्ण किंकर सिंह,रक्तदान, सुन्दर कांड पाठ सहित हुए विविध आयोजन

basti

बस्ती।जिले के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्य तिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उनके पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया । श्रीराम चरित मानस के सुन्दर कांड पाठ के भक्तिमय माहौल में बड़ी संख्या में लोगो ने नम आंखों से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देर शाम बनकटा वृद्धा आश्रम में रहने वालों को भोजन प्रसाद कराया गया। पूर्व सांसद और असम के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राना कृष्ण किंकर सिंह को पूर्वांचल की राजनीति का योद्धा बताया। हरैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि वे जिले के इकलौते ऐसे राजनेता थे जिनका अपना खुद का बड़ा जनाधार था। बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने उन्हें जनपद के विलक्षण राजनीतिज्ञ की संज्ञा दिया। पूर्व आईएएस ओम नारायन सिंह ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी संयमित जीवन शैली युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत रहेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, संतकबीर नगर भाजपा प्रभारी अजय सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नागेन्द्र प्रताप कुंवर जी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पांडेय,विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राज कपूर यादव, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, जटाशंकर शुक्ल ,योगेन्द्र सिंह,अभिषेक कुमार, गौर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, बनकटी के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल, भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, जगदीश शुक्ल,कृष्ण कुमार दुबे, कर्मचारी नेता राम आधार पाल, किसान नेता विनोद सिंह, विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, खादिम हुसैन, शिक्षक नेता अभय सिंह यादव, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में अनेक नेताओं, सामाजिक लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया। राना कृष्ण किंकर सिंह की बेटी सिम्मी सिंह ने कहा कि पिता ने रक्तदान के लिए आजीवन लोगों को प्रेरित ही नहीं किया बल्कि स्वयं दर्जनों बार अपना खून देकर लोगों की जान बचाया था, इसलिए ये परम्परा हम लोग कायम रखेंगे। कहा कि पिता के साथ जुड़े रहे परिवार हमारे अपने हैं, जिनके दुख सुख में हम सभी सदैव भागीदार रहेंगे।उतर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना तथा परिजनों ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।