दो किशोरियों को शादी का झांसा देकर युवकों ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मुकदमा दर्ज

basti

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र निवासी दो किशोरियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
एक पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी बेटी वर्ष 2016 से सोनहा थाना क्षेत्र निवासी अपने मामा के यहां रहकर एक इंटर कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया, उसकी बेटी पर धर्म परिवर्ततन करने का भी आरोपी ने दबाव बनाया। वर्तमान में उसकी बेटी की उम्र 23 वर्ष है। दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 26 जुलाई 2025 की रात करीब 9 बजे सोनहा थाना क्षेत्र के बंजरिया निवासी सुहेल खान ने उसकी बेटी को घर से बुलाया। उसे बाइक पर बिठाकर चन्दो ताल की ओर लेता गया। इस बीच संदेह होने पर ज बवह और गांव के अन्य लोगो ने पीछा किया तो वह भाग निकला। बेटी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुहेल खान उसे धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के लिए ले जा रहा था।
वहीं नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी की मां ने दूसरे समुदाय के हर्रैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हर्रैया के अम्बेडकरनगर वार्ड के सिपाही टोला निवासी अफजल कुरैषी पर अपनी बेटी को बहका फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी के इस कृत्य में उसके परिवार के लोग भी सहयोग करते थे। 24 जुलाई को उसकी बेटी खेत में गई थी, जहां से आरोपी उसे शादी की नीयत से जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर भगा ले गया, उसे ले जाने के बाद जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को उसके मायके हर्रैया में लाकर छोड़ दिया। दोनो मामलों में अपहरण, बलात्कार, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर नगर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। नगर पुलिस ने बताया कि मामले में दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।