बस्ती। अध्यक्ष महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश कमलावती सिंह ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना, जिला कार्यक्रम विभाग की महिला पोषण से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों को सचेत किया कि हर संभव प्रयास कर योजनाओं से लाभान्वित करने के पूर्व पात्रता की भलीभांति जांच की जाए। कहा कि शासन का उद्देश्य है प्रत्येक पीड़ित, वंचित, शोषित महिला को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के अनुसार अवश्य मिले। महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएचओ महिला थाना शालिनी सिंह ने मिशन शक्ति के अंतर्गत गांवों में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के बारे में बताया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, एसीएमओ डा0 एके चैधरी, डीपीओ आईसीडीएस राजेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी (अनु0) लालजी यादव, वरिष्ठ सहायक प्रोबेशन अशोक सिंह, रवि तिवारी, विभागीय स्टाफ मौजूद रहे।
